यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रयागराज-मानिकपुर-हजरत निज़ामुद्दीन (04123/04124) विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है।
प्रयागराज-मानिकपुर-हजरत निज़ामुद्दीन विशेष गाड़ी (04123) प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 15 मार्च से 28 मार्च तक चलेगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन (04124) से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को 16 मार्च से 29 जून तक चलेगी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज से यह ट्रेन 15:25 बजे चलकर मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, झांसी, ग्वालियर, मथुरा होते हुए 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 15.45 पर चलकर झांसी 00.05 बजे आकर 9.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
