धौर्रा स्टेशन पर जाखलौन-धौर्रा तीसरी लाइन से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य 27 से 29 मार्च तक किया जाएगा। ऐसे में ललितपुर-बीना मेमू 28 से 30 मार्च तक निरस्त कर दी गई है। वहीं, पांच एक्सप्रेस ट्रेनें 45 मिनट से लेकर दो घंटे तक देरी से चलेंगी।


Trending Videos




धौलपुर-बीना तीसरी लाइन के अंतर्गत ललितपुर सेक्शन के जाखलौन-धौर्रा खंड में लाइन का निर्माण कराया गया है। 27 मार्च से रेलवे इस लाइन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराएगा। 29 मार्च तक चलने वाले कार्य को लेकर ललितपुर से चलकर बीना जाने वाली मेमू 28 से 30 मार्च तक निरस्त कर दी गई है। वहीं, अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस (19167) 29 मार्च को 45 मिनट, अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ साबरमती एक्सप्रेस (19165) 30 मार्च को 55 मिनट, निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (12808) 30 मार्च को दो घंटे, अमृतसर से चलकर कोरबा जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238) 29 एवं 30 मार्च को 1.40 घंटे, अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (20808) 29 और 30 मार्च को मंडल में 1.10 घंटे की देरी से चलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें