अगले माह त्योहार का सीजन शुरू हो रहा है। दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा आदि पर्व हैं। ऐसे में ट्रेनों में खासी भीड़ उमड़ेगी। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे अब तक 38 त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर चुका है। 



Railways released the festival special trains timetable

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Istock

Trending Videos



विस्तार


अगले माह शुरू हो रहे त्योहारी सीजन को लेकर रेलवे बरेली होते हुए अब तक 38 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। इनमें वाराणसी-चंडीगढ़, आनंद विहार-अयोध्या, फिरोजपुर-पटना समेत 14 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी बुधवार को जारी की गई।

Trending Videos

04211 वाराणसी-चंडीगढ़ सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को वाराणसी से शाम 4:50 बजे चलने के बाद रात 12:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 17 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 04212 चंडीगढ़-वाराणसी सुपरफास्ट त्योहार विशेष ट्रेन सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद शाम 4:22 बजे बरेली आएगी और रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

04678 फिरोजपुर-पटना सुपरफास्ट त्योहार विशेष ट्रेन नौ अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर से चलने के बाद रात 2:25 बजे बरेली आएगी। अगले दिन शाम पांच बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04677 पटना-फिरोजपुर सुपरफास्ट त्योहार विशेष ट्रेन 10 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 6:45 बजे पटना से चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:10 बजे बरेली आएगी और रात 10:40 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें