पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। परीक्षा के दौरान रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। शनिवार को इन ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी गई।

ट्रेनों में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रेलवे 13 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। शनिवार को इनकी समय सारणी जारी कर दी गई। कुछ ट्रेनों का संचालन शनिवार से ही शुरू कर दिया गया। इससे पहले रेलवे आठ ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच लगा चुका है।
शनिवार को जिन ट्रेनों की समय सारणी जारी की गई है उनमें 04322 बरेली-लखनऊ विशेष ट्रेन बरेली से दोपहर 1:15 बजे चलने के बाद तिलहर, शाहजहांपुर, रोजा, हरदोई, बालामऊ होते हुए लखनऊ जाएगी। 04316 बालामऊ-योगनगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन बालामऊ से दोपहर 1:15 बजे चलने के बाद 4:20 बजे बरेली आएगी।
