Rain in Mathura: Two-storey house collapsed 6 people buried under debris three hospitalized

बारिश में गिरा दो मंजिला मकान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा  में बारिश से हुए गांव में जलभराव से दो मंजिला मकान अचानक भरभर गिर गया। मकान में सो रहे मकान स्वामी सहित छह लोग दब गए। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Trending Videos

थाना मगोर्रा के गांव शाहपुर निवासी हरिकिशन शुक्रवार को अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे, तभी देर रात करीब 12 बजे अचानक दो मंजिला मकान भराभर गिर गया। मकान में हरिकिशन, हेमलता,  सुरेंद्र सिंह, जिया, महक, जयंत दब गए। सूचना पर मगोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने परिजनों को मलबे से बाहर निकाला।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में जयंत और महक के कोई चोट नहीं आई है। जलभराव से पूर्व के मकान में दरारें आ गई थी। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि अचानक मकान गिर गया था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें