Rain in Uttar Pradesh because of yagi.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यागी के कमजोर हो जाने के बावजूद उसके अवशेषों से विकसित कम दबाव क्षेत्र के असर से मंगलवार को यूपी के दक्षिणी व पूर्वी इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिली। इस नए विकसित वेदर सिस्टम का असर विंध्य क्षेत्र तक देखने को मिला।

Trending Videos

प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा आदि में मंगलवार को अच्छी बारिश देखने को मिली। बदले हुए मौसम के बीच प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बुधवार को भी बुंदेलखंड व आगरा रीजन में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – विधायक निवास में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, लोगों ने कहा-बिल्डिंग के ऊपर से फेंका गया

ये भी पढ़ें – 69000 शिक्षक भर्ती : सुप्रीम कोर्ट में सशक्त पैरवी के लिए जुटे अभ्यर्थी, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को उतारने का प्रयास

राजधानी की बात करें तो सोमवार की देर रात से 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मंगलवार को दिन में तेज हवा और धूप छांव के साथ ही रुक रुक कर हुई छिटपुट बूंदाबांदी की वजह से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में मंगलवार की शाम से बुधवार तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी के आसार हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक चक्रवाती तूफान यागी के अवशेष के झारखंड में सक्रिय होने के बाद तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है जिससे दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में बुधवार को भी अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मंगलवार व बुधवार को मध्य प्रदेश से सटे दक्षिणी इलाकों सोनभद्र, चित्रकूट, मिर्जापुर, प्रयागराज आदि  के साथ बुंदेलखंड व आगरा रीजन में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें