Rajasthan chief minister and BJP leaders meeting in Sitapur.

राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा
– फोटो : self

विस्तार


सीतापुर जिले के एक निजी रिजॉर्ट में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अहम बैठक होगी। इसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों संग क्षेत्र विस्तारक, लोकसभा संयोजक, क्लस्टर इंचार्ज, जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आने की भी संभावना है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी अपनी सहमति दे दी है। सीतापुर के सांसद, विधायक, राज्यमंत्री भी इसका हिस्सा बनेंगे।

ये भी पढ़ें – सपा-कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस को मिलीं 17 सीटों में से नौ उम्मीदवार तय, जानिए कौन-कहां से लड़ सकता है चुनाव

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतर सकते हैं वरुण, सपा-कांग्रेस पीछे से करेंगी समर्थन

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की इस बैठक में मिश्रिख, हरदोई, सीतापुर, धौरहरा, लखीमपुर लोकसभा सीट पर दावेदारी की चर्चा भी होगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों के कार्यों की समीक्षा भी होगी। इसके साथ सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया जाएगा।

राजस्थान के सीएम ललिता मंदिर में टेकेंगे माथा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शुक्रवार को नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह निजी रिजॉर्ट में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद वह खैराबाद में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह संग शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *