राजधानी लखनऊ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आईआईएम रोड स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में हुआ। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान रक्षामंत्री ने लोगों को संबोधित किया। 

Trending Videos

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ज्ञान के साथ ही अब अर्थव्यवस्था के मामले में भी भारत का डंका बज रहा है। भारत इस समय दुनिया की सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। भारतीय ज्ञान परंपरा का लोहा पूरा विश्व मानता रहा है। इस ज्ञान परंपरा के दम पर भारत को हमें विकसित राष्ट्र बनाना है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: ‘खराब मौसम से प्रभावितों को वितरित करें राहत राशि…’, सीएम योगी के निर्देश-अधिकारी सर्वे कर भेजें रिपोर्ट

अभी भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है

इस समय भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जिस गति से हम आगे बढ़ रहे हैं, अगले दो साल में हम विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएंगे। प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा के साथ ही क्षेत्र के सभी पार्षद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *