बरेली में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले मंगलवार को किसान महापंचायत हुई। मंडलायुक्त आवास के सामने नेहरु युवा केंद्र पार्क में आयोजित महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। 


Rakesh Tikait said the government policy towards farmers is dangerous in Bareilly

किसान महापंचायत में राकेश टिकैत व अन्य नेता
– फोटो : संवाद



विस्तार


बरेली में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों को अपनी जमीन सरकार से बचा लेने पर जोर दिया। कहा कि सरकार किसानों की जमीन के पीछे पड़ी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे का समर्थन किया। कहा कि वोट चोरी तो 2013 से ही शुरू हो गई थी। पांच साल पहले ही उन्होंने कह दिया था कि सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई थी। फिर यूपी और पूरे देश में वोट की चोरी हुई है।

loader

टिकैत ने नेहरू युवा केंद्र पार्क में हुई किसान महापंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति सरकार की नीति बहुत खतरनाक है, उससे बचकर रहना। सरकार चाहती है कि किसान को खेती में नुकसान हो। वह अपनी खेती बेचें। वह अपनी जमीन से नफरत करने लगे। इसलिए किसानों को दिल्ली पर निगाह रखनी होगी। दिल्ली की कलम बेइमान है, जो किसान का भाव देती है। 

यह भी पढ़ें- UP: मौलाना शहाबुद्दीन ने आजम खां को अलग पार्टी बनाने की दी सलाह, कहा- 2027 में अखिलेश यादव को दें जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें