07:56 AM, 25-Nov-2025

कोविदारा पेड़ की तस्वीर के साथ लिखा होगा ‘ॐ’


राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फहराया जाने वाला झंडा 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण वाला होगा। इस पर भगवान सूर्य की तस्वीर छपी होगी। साथ ही कोविदारा पेड़ की तस्वीर के साथ ‘ॐ’ लिखा होगा। 

07:40 AM, 25-Nov-2025

अभिजीत मुहूर्त में पीएम फहराएंगे भगवा ध्वज


लाइटों से जगमगाता राम मंदिर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे। यह आयोजन मार्ग शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी पर श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा।

07:30 AM, 25-Nov-2025

ध्वजारोहण से पहले सप्त मंदिर में शीश झुकाएंगे पीएम


राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रधानमंत्री अयोध्यावासियों का अभिनंदन करते हुए श्री रामजन्मभूमि मंदिर जाएंगे। ध्वजारोहण से पहले सुबह करीब 10 बजे वह सप्त मंदिर जाएंगे। वहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर में भी शीश झुकाएंगे। इसके बाद शेषावतार मंदिर भी जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे। इसके बाद राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे। 

07:24 AM, 25-Nov-2025

जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से प्रवेश करेंगे पीएम


राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां पर सेना के तीन हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। एक हेलीकॉप्टर पर पीएम मोदी होंगे तो दो हेलीकॉप्टर उनकी सुरक्षा में लगाए गए हैं। तीनों हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर लगभग 12 किलोमीटर दूर साकेत महाविद्यालय पहुंचेंगे, जहां पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। यहां पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड होगा। यहां से सड़क मार्ग से रामपथ पर लगभग एक किमी दूर वीआईपी गेट नंबर-11 यानी जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर में प्रवेश करेंगे।

07:16 AM, 25-Nov-2025

Ram Mandir Flag Hoisting Live: आ गई ध्वजारोहण की शुभ घड़ी, कुछ ही घंटों में पीएम फहराएंगे भगवा ध्वज

यूपी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के लिए कुछ ही घंटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी पहुंचेंगे। वह दोपहर 12 बजे मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पूरी अयोध्यानगरी उल्लास में डूबी है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें