Ram Mandir News Documents of legal battle will be preserved in Ram Katha Museum

Ram Mandir
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक शनिवार को समाप्त हुई। बैठक के अंतिम दिन समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम कथा संग्रहालय के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। 

Trending Videos

बैठक के समापन के बाद चंपत राय ने बताया कि राम कथा संग्रहालय को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया जाएगा। यहां राम जन्मभूमि मुक्ति के लिए चले लंबी कानूनी लड़ाई के अदालती दस्तावेज सुरक्षित किए जाएंगे। 

करीब 30,000 अदालती दस्तावेज सुरक्षित करने की योजना है। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर के हक में सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले की कॉपी भी यहां सुरक्षित की जाएगी। 

उड़ते हुए पुष्पक विमान के होंगे दर्शन

रामायण में पुष्पक विमान की चर्चा आती है। एक गैलरी में उड़ता हुआ पुष्पक विमान चित्रित किया जाए और लंका का भी एक दृश्य कृत्रिम रूप से बनाया जाए जो जीवंत लगे और आकर्षण का केंद्र होगा। इसके डिजाइन पर काम शुरू हो चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *