10:47 AM, 11-Jan-2025
भव्य रूप में सजाया गया राम मंदिर

दूर-दूर से दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर उत्सव का माहौल है। राम मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं।
10:26 AM, 11-Jan-2025
प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का तांता

प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का तांता
– फोटो : ANI
अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees arrive at Ayodhya Ram temple on the occasion of the first anniversary of ‘Pran Pratishtha’ pic.twitter.com/G7fUpjpnaB
— ANI (@ANI) January 11, 2025
10:22 AM, 11-Jan-2025
बालक राम के लिए दिल्ली में तैयार किए गए विशेष वस्त्र

अयोध्या में रामलला।
– फोटो : amar ujala
राम मंदिर में विराजमान बालकराम पीतांबरी पहनकर दर्शन देंगे। रामलला की उत्सव मूर्ति व बालक राम के लिए दिल्ली में विशेष वस्त्र तैयार किए गए हैं। इन वस्त्रों की बुनाई व कढ़ाई सोने-चांदी के तार से की गई है। साथ ही जगह-जगह चांदी की छाप भी बनाई गई है।
10:10 AM, 11-Jan-2025
Pran Pratishtha Anniversary Live: कुछ देर में CM योगी पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला का अभिषेक कर उतारेंगे महाआरती
श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के प्रथम वार्षिकोत्सव ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ पर शनिवार से 13 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन 11 जनवरी को रामलला का महाभिषेक, श्रृंगार, भोग और प्राकट्य आरती होगी। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
तीनों दिन अंगद टीला पर रामचरितमानस का पाठ, रामायण प्रवचन, श्रीराम जन्म कथा और सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। रामलला के दर्शनार्थियों के लिए महाप्रसादम का वितरण भी किया जाएगा। इसी कड़ी में श्रीराम राग सेवा और बधाई गान के भी कार्यक्रम होंगे।
प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ समारोह के मौके पर तीनों दिन रामलला के सभी आरती पास और विशिष्ट दर्शन पास निरस्त रहेंगे। आरती के समय भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। ऐसे में दर्शन अवधि में करीब डेढ़ घंटे की वृद्धि हो जाएगी।
