Ram Mandir: Smriti Irani will give darshan of Ramlala to two lakh people of Amethi Lok Sabha constituency

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम का दर्शन कराएंगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर उत्थान सेवा संस्थान द्वारा अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन लाख परिवारों तक प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। 

फरवरी के प्रथम सप्ताह में संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को श्री अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर बस से भेजा जाएगा और सभी को प्रभु श्रीराम का दर्शन करवाया जाएगा। पहले  40 हजार से अधिक लोगों को श्री अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा करवाने की योजना थी।अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।श्रवण यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *