
1 of 5
कांग्रेस नेता राहुल गांधी- प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान रामचेत।
– फोटो : amar ujala
एक मिनट 28 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई देता है कि रामचेत के कमरे में प्रवेश करते ही राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। कुछ देर बाद सोनिया गांधी भी वहां पहुंचीं और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। रामचेत ने सोनिया गांधी का आशीर्वाद लिया और अपने पोते का परिचय भी करवाया।

2 of 5
– फोटो : amar ujala
मुलाकात के दौरान रामचेत ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा दी गई मशीन से वे अब चप्पल बना रहे हैं। उन्होंने सोनिया और प्रियंका गांधी को अपने हाथों से बनाई चप्पलें भी भेंट कीं। रामचेत ने खुशी जताई कि अब उनकी दो दुकानें हो गई हैं।

3 of 5
– फोटो : amar ujala
राहुल गांधी ने मोची समुदाय के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि उनमें बहुत ज्ञान है लेकिन समाज में उस ज्ञान को पर्याप्त सम्मान नहीं मिल रहा है। इसके बाद प्रियंका ने कहा सबसे ज्यादा महंगे जो जूते होते हैं वो हाथ से बने होते हैं।

4 of 5
सोनिया गांधी से मिलते मोची रामचेत।
– फोटो : amar ujala
राहुल ने कहा आपका जो हुनर है उसमें थोड़ी पॉलिश लगानी होगी। तो ये मैं आपके साथ करूंगा। ठीक है। राहुल ने मशीन के उपयोग, उच्च गुणवत्ता के जूते बनाने की प्रक्रिया और बिक्री के तरीकों के बारे में भी चर्चा की।

5 of 5
– फोटो : amar ujala
यह मुलाकात मोची समुदाय के उत्थान और पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रयास का एक उदाहरण बन गई।