Ramji lal Suman of Sadabad, Rajya Sabha candidate from SP

सपा नेता रामजी लाल सुमन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद प्रत्याशी के रूप में सादाबाद के रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन का नाम तय हो गया है। जिसे लेकर सपाईयों में खुशी की लहर है। प्रदेश के साथ साथ केंद्र की राजनीति में सुमन एक नामचीन चेहरा रहे हैं। उन्हें सपा दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है।

 

बहरदोई के रहने वाले रामजीलाल सुमन का जन्म 25 जुलाई 1950 को हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा हाथरस व आगरा से की। 26 साल की उम्र में रामजीलाल सुमन ने जनता पार्टी के टिकट पर फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़कर जीत हासिल की। इसके बाद वर्ष 1989 में  जनता दल से फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़कर सांसद बने। रामजीलाल सुमन को चंद्रशेखर का करीबी माना जाता था। इसी के चलते 1991 में सुमन को श्रम कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बनाया। 

1992 में समाजवादी पार्टी के गठन के बाद रामजीलाल सुमन ने मुलायम सिंह यादव का साथ ले लिया। फिर एक बार सुमन 1999 में सपा की टिकट पर फिरोजाबाद लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की। 2004 में भी सपा की सीट से जीत हासिल की। 1996 से अब तक सपा में राष्ट्रीय महासचिव के पद संभाले हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें