Rampur Lok Sabha seat: Five including BJP Lodhi got their nominations done, SP-BSP are also preparing

रामपुर में नामांकन करवाने के लिए जाते भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी
– फोटो : संवाद

विस्तार


रामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। बुधवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। भाजपा प्रत्याशी दोपहर को नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह की मौजूदगी में अपना पर्चा दाखिल किया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश के सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख व भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू मौजूद रहे।

इससे पहले मंगलवार को पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा दस लोगों ने पर्चे लिए। बसपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने बसपा प्रत्याशी जीशान खां के लिए भी पर्चा लिया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा का पर्चा सनव्वर ने लिया है।

इसी तरह सपा नेता मशकूर अहमद मुन्ना के नाम का पर्चा उनके जिला पंचायत सदस्य बेटे तमसील मशकूर ने लिया। तमसील ने शादाब बेगम के नाम का भी पर्चा लिया है। इस तरह दिन भर में दस लोगों ने पर्चा लिए। कुल 32 लोगों ने 33 नामांकन पत्र अब तक लिए हैं।

नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट और उसके आसपास के एरिया में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कलक्ट्रेट और जौहर रोड पर भी बैरिकेडिंग की है।

मंगलवार को इन्होंने कराया नामांकन

सिफात अली             परचम पार्टी ऑफ इंडिया

अशोक कुमार           निर्दलीय

शिव प्रसाद                निर्दलीय

जगत सिंह                जनसेवा सहायक पार्टी

अब्दुल कादर           लेबर पार्टी ऑफ इंडिया 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *