
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) की ग्रीष्मावकाश घोषणा पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) ने आपत्ति जताई है। इस दौरान कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया।
रम्पुटा के महामंत्री प्रो. रनवीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में 18 मई से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार यह ग्रीष्मावकाश 16 मई से 30 जून 2024 तक कुल 46 दिन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कुलसचिव ने अवकाश 18 मई से 3 जुलाई 2024 तक करने का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रीष्मावकाश में भी कटौती कर दी गई, जिसका रम्पुटा विरोध करता है।
