{“_id”:”697bd247a60e42dfb5052406″,”slug”:”rana-sangas-death-anniversary-is-today-but-the-situation-regarding-the-installation-of-the-statue-is-still-unclear-agra-news-c-421-1-sagr1052-451-2026-01-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: राणा सांगा की पुण्यतिथि आज, प्रतिमा स्थापना को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Jan 2026 03:03 AM IST

बिचपुरी(आगरा)। मेवाड़ के प्रतापी शासक महाराणा सांगा (राणा संग्राम सिंह) की पुण्यतिथि आज 30 जनवरी को मनाई जा रही है। इस बीच फतेहपुर सीकरी स्थित आगरा गेट के सामने उनकी प्रतिमा स्थापना को लेकर पूर्व में हुई घोषणा एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
फतेहपुर सीकरी सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बीते वर्ष 24 मार्च को आगरा गेट के सामने महाराणा सांगा की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने जनसहयोग से प्रतिमा स्थापना की बात कही थी। इस संबंध में मंडलायुक्त को पत्र भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई थी। हालांकि, लगभग दस महीने बीत जाने के बावजूद स्थल चयन और प्रशासनिक अनुमति को लेकर कोई ठोस प्रगति सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। अब सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि प्रतिमा स्थापना सांसद निधि से नहीं की जाती है। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फतेहपुर सीकरी बाईपास मार्ग पर महाराणा सांगा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। साथ ही इस स्थल को प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित करने का सुझाव भी दिया है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि फतेहपुर सीकरी के निकट स्थित खानवा का मैदान भारतीय इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली स्थल है, जहां वर्ष 1527 में महाराणा सांगा और बाबर के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ था।
