Rape of friends wife: kept blackmailing by making video, snatched gold chain and cash

विवाहिता से दुष्कर्म।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के दोस्तों पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति शहर से बाहर नौकरी करते हैं। इस दौरान पति के दोस्त पंकज और राजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Trending Videos

विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने एक वीडियो कॉल की और उसे धमकी देकर निर्वस्त्र करा दिया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो उसके मोबाइल पर भेजा और वायरल करने की धमकी देकर सोने की चेन और नकदी हड़प ली।

पीड़िता ने थाने में पंकज और राजीव की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला 

दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया। आरोपी पति ने मायके पहुंचकर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने कार और पांच लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि ससुराल में देवर, जेठ और ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की।

20 सितंबर को पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और दो मासूम बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके आ गई। आरोप है कि दो दिन बाद पति मायके पहुंचा और उसे तीन तलाक देकर चला गया। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *