Rapid firing at home molestation of women no one could oppose the bullies

तमंचा लेकर जाता दबंग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा  के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजी में एक युवक ने साथियों के साथ ऑटो चालक को घर में घुसकर पीटा। बचाव में आई महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्रता की।शोर मचाने पर आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वारदात का वीडियो वायरल हुआ है। एक दिन पहले भी ऑटो चालक को रास्ते में रोककर धमकाया गया था।

ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि बेटा ऑटो चलाता है और किराए के मकान में रहता है। पास ही विद्या निकेतन कॉलोनी के अर्जुन गाैतम का मकान है। वह आए दिन धमकी देता है। 8 नवंबर की शाम 5 बजे अर्जुन ने बेटे को रोककर धमकी दी। कहा, मोहल्ला छोड़कर चला जाए। तमंचा निकाल लिया, फायरिंग कर दी। बेटे ने छिपकर जान बचाई।

इससे पूरा परिवार दहशत में है। शनिवार शाम को अर्जुन और उसके साथी घर में घुस आए। मारपीट की। महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ की। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। अर्जुन कह रहा था कि वह कई बार जेल जा चुका है। सीधे गोली मारता है। रविवार को वारदात का वीडियो वायरल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है। आरोपी हाथ में तमंचा लिए दिखा है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि केस दर्ज किया है। रंगबाजी में फायरिंग का मामला है। विवाद ऑटो लेकर निकलने का है।

ये भी पढ़ें –  UP: पुलिस को 13 साल तक देता रहा चकमा, खुद की बहन की वजह से हो गया गिरफ्तार; 50 हजार का है इनामी

पहले भी हुई फायरिंग

ट्रांस यमुना में युवक की रंगबाजी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फायरिंग से बदमाश और रंगबाज दहशत फैला चुके हैं। एक साल पहले पवन विहार में श्रीमद्भागवत कथा के दाैरान एक युवक ने फायरिंग की थी। पुलिस के न पकड़ने पर दूसरी बार भी फायरिंग की। इसी तरह नगला रामबल में युवक ने फायरिंग की थी। सती नगर में एक गिरोह ने फायरिंग की थी। पुलिस ने गिरोह को पकड़कर जेल भेजा था। 2 साल पहले बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी। गोली लगने से सिपाही घायल हो गया था। कालिंदी विहार इलाके में कई बार हत्या तक की घटना हो चुकी हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *