Rating of electricity companies changed in Uttar Pradesh.

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बिजली कंपनियों की रेटिंग में सुधार हुआ है। ज्यादातर कंपनियां सी ग्रेड से निकलकर बी ग्रेड में आ गई हैं। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के उपक्रम आरईसी द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2022-23 की  उपभोक्ता सेवा रेटिंग में उत्तर प्रदेश की तीन बिजली कंपनियां पूर्वांचल, मध्यांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में बिजली आपूर्ति में सुधार, नए संयोजन निर्गत करने में सुधार, त्वरित गति से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान  सहित अन्य सेवाओं में व्यापक सुधार किया गया हैं।

भारत सरकार द्वारा 2020-21 से बिजली कंपनियों में प्रतिस्पर्धा एवं सुधार की प्रवृत्ति को बढ़ाने की दृष्टि से प्रतिवर्ष बिजली कंपनियों की उपभोक्ता सेवा के आधार पर रेटिंग जारी की जाती है जिसमें मुख्य तौर पर बिजली सप्लाई के घंटे, नए कनेक्शन निर्गमन में आसानी, भार वृद्धि/घटाना, सही बिल एवं समय पर बिल देना, बिजली बिल वसूली हेतु उपभोक्ताओं को सहूलियत देना, खराब मीटर बदलने सहित अन्य सेवाएं एवं निर्बाध ट्रिपिंग रहित बिजली आपूर्ति जैसे सूचक लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की भारी भीड़, लोगों को संभालने को प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत

ये भी पढ़ें – यूपी: विधायक का चुनाव हारने के बाद परिषद के रास्ते सदन में पहुंचे दारा सिंह, योगी कैबिनेट में मंत्री बनना तय

वित्तीय वर्ष 2022-23 की रेटिंग में उत्तर प्रदेश की पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा शिकायतों के निस्तारण सहित अन्य सेवाओं में व्यापक सुधार कर सी श्रेणी से बी श्रेणी में स्थान बना लिया।

 

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा बिजली आपूर्ति, नए कनेक्शन निर्गमन सहित अन्य सेवाओं में व्यापक सुधार करते हुए सी श्रेणी से बी श्रेणी में स्थान बनाया। इसी तरह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा बिजली आपूर्ति, नए कनेक्शन सहित अन्य सेवाओं में व्यापक सुधार कर सी श्रेणी से बी श्रेणी में स्थान बना लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *