
आगरा में फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने विकासखंड अछनेरा के गांव अकबरा में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट वितरित की। ग्राम अकबरा के 35 और नगला मंचोदरी के 15 लोगों को सहायता सामग्री दी गई। इस मौके पर विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
