(समय दोपहर एक बजे से समाप्ति तक) 
बौनेर तिराहा, एटा चुंगी से गांधीपार्क बस अड्डा की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बस, प्राइवेट बस प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बौनेर तिराहा / एटा चुंगी चौराहे से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।  – दिल्ली/ बुलंदशहर की तरफ से सारसौल चौराहा की तरफ आने वाले वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन भांकरी पुल से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 
खैर, टप्पल की तरफ से सारसौल चौराहा, बरौला पुल की ओर से आने वाले वाहन खेरेश्वर चौराहे, हरदुआगंज, रामघाट रोड की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाले क्वार्सी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। आगरा, हाथरस, मथुरा/ इगलास की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहन डायवर्ट होकर गंतव्य तक जा सकेंगें। 

आंतरिक डायवर्जन 

(समय सायंकाल चार बजे से समप्ति तक)

रावण पुतला दहन के समय कंपनीबाग चौराहा, रसलगंज चौराहा, मसूदाबाद चौराहा, नुमाइश मैदान, शंहशाह तिराहा, ब्ल्यू वर्ड स्कूल, पुलिस लाइन तस्वीर महल, जेल पुल के नीचे मैहर पैलेस, गूलर रोड नगर निगम वर्कशॉप चौराहा, आईटीआई पुलिस चौकी से नुमाइश मैदान की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।  

पार्किंग व्यवस्था 

वीवीआई के लिए मुजम्मिल गेट के दाहिनी ओर, काकोरी द्वार से अंदर दोनों ओर, कृष्णांजली के सामने, नुमाइश मैदान गेस्ट हाउस गेट के सामने खाली मैदान में होगी। रसलगंज चौराहे की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग मसूदाबाद बस अड्डा में, सारसौल चौराहे से आने वाले वाहन एनसीसी मैदान एवं सिचाई विभाग ट्यूबबेल कॉलोनी, बारहद्वारी/होली चौक से वाहन नगर निगम वर्कशॉप के बराबर खाली मैदान में वाहन पार्क होंगे। इसके अलावा सारसौल चौराहा, मसूदाबाद चौराहा, रसलगंज, तहसील तिराहा, बन्नादेवी तिराहा, नगर निगम वर्कशॉप तिराहा, शहंशाह तिराहा, डी – विश्वास तिराहा, आईटीआई तिराहा, तस्वीर महल, जेल पुल तस्वीर महल पर बैरियर बनाए गए हैं। 

167 स्थानों पर होगा पुतला दहन का कार्यक्रम 

शहर में नुमाइश मैदान, नगला तिकोना, नगला बरौला, जलालपुर में रावण के पुतले का दहन होगा। इसके अलावा शहर के विभिन्न गली, मुहल्लों में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जिले भर में हरदुआगंज, अतरौली, पालीमुकीमपुर, छर्रा, दादों, गंगीरी, जलाली, अकराबाद, कौडियागंज, विजयगढ़, बेसवां, गोरई, इगलास, गौंडा, नगला जुझार, खैर, जट्टारी, टप्पल, पिसावा, चंडौस, सोमना-गभाना, बरौली, जवां, कासिमपुर, तालिबनगर आदि समेत कुल 167 स्थानों पर रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन एवं मेलों का आयोजन होगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें