{“_id”:”697c48402e0793e5f10004c6″,”slug”:”ravidas-jayanti-route-diversion-in-varanasi-entry-of-vehicles-banned-on-road-leading-to-ravidas-temple-2026-01-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ravidas Jayanti: वाराणसी में तीन दिन रूट डायवर्जन, रविदास मंदिर मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:27 AM IST
Varanasi News: वाराणसी जिले में संत रविदास जयंती पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत रविदास मंदिर मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। साथ ही सामने घाट पुल पर भी वाहन नहीं जाएंगे।
Varanasi route diversion – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संत रविदास जयंती पर 30 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित कार्यक्रमों के तहत यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे से एक फरवरी की रात 12 बजे तक डायवर्जन जारी रहेगा। इस दौरान रविदास मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रामनगर चौराहे से शहर की ओर आने वाले वाहन सामनेघाट पुल नहीं जाएंगे। इन्हें टेंगरा मोड़ होते हुए एनएच-19 की ओर भेजा जाएगा। सामनेघाट पुल से नगवा चौकी की ओर जाने वाले वाहन हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की ओर डायवर्ट होंगे।
Trending Videos
यहां रोके जाएंगे वाहन
एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर रोक लगाई गई है और वैकल्पिक रास्ते दिए गए हैं। भगवानपुर मोड़ से संत रविदास मंदिर की ओर जाने वाले सभी वाहन रोके जाएंगे। इन्हें नगवा और मालवीय गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रमना चौकी तिराहा से संत रविदास मंदिर तिराहे की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को डाफी की ओर मोड़ा जाएगा।