
फिल्म जिला हाथरस की शूटिंग के दौरान किरदार निभाते शहर के आरपीएम महाविद्यालय के छात्र रविकांत
– फोटो : स्वयं
विस्तार
फिल्म हाथरस जिला में आरपीएम महाविद्यालय के बीकॉम के छात्र रविकांत सिंह ने टीवी कलाकारों के साथ विद्यार्थी का किरदार निभाया है। वह राष्ट्रीय कवि संगम के जिला मीडिया प्रभारी हैं।
छात्र रविकांत सिंह ने बताया कि कलाकार गौरव रूपदास शर्मा जो की टीवी अभिनेता हैं। प्रीती वर्मा जिन्होंने स्टार भारत के सेट पर राधा कृष्ण सीरियल में चंद्रावली का रोल निभाया है। उन्होंने विभिन्न फिल्में भी की है। मौके पर प्रोड्यूसर प्रदीप कुमार, डायरेक्टर अभिनाश चौधरी, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर प्रेम के साथ साथ विभिन्न लोग एवं कलाकार मौजूद रहे। फिल्म में प्रोडक्शन टीम संग 25 से अधिक कलाकार शामिल हैं। जिसमें स्थानीय लोगों को मौका मिला है।
