
पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
( उरईजालौन) आज सिविल जज, जू०डि० जालौन ने बताया कि न्यायालय सिविल जज जू०डि० जालौन जनपद जालौन के प्रांगण में स्थित कैन्टीन के आगामी वित्तीय वर्ष 2025-2026 (शेष वित्तीय वर्ष 2025-2026 तक) की अवधि के लिये ठेके पर उठाने हेतु पुनः नीलामी दिनांक 04.10.2025 को पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक न्यायालय सिविल जज जू०डि० जालौन के प्रांगण में होगी। इच्छुक व्यक्ति ठेके की बोली लगाकर लाभ उठायें। धरोहर धनराशि कैण्टीन के लिये मु० 5000/- रूपये प्रत्येक बोलीकर्ता से बोली बोलने से पूर्व अमीन द्वितीय सिव्रिल कोर्ट उरई के पास उसी दिन जमा करनी होगी। अंतिम बोली बोलने वाले व्यक्ति की धरोहर धनराशि मु० 5000/- जमा रहेगी, शेष बोलीकर्ताओं की धरोहर धनराशि नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न होने के बाद वापस कर दी जायेगी।
नीलामी समाप्त होने पर अंतिम बोली बोलने वाले व्यक्ति की सम्पूर्ण धनराशि तुरन्त जमा करनी होगी। ठेके के बावत निर्धारित स्टाम्प पर इकरार नामा सात दिन के अंदर निष्पादित करना होगा। बोली बोलने वाला व्यक्ति बकायदार एवं काली सूची के अंतर्गत न आता हो। बोली स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने का अधिकार माननीय जिला जज जालौन स्थान उरई को सुरक्षित रहेगा। बोली बोलने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कोई आपराधिक मामला न पंजीकृत हुआ हो और न ही लंबित हो, इस तथ्य का शपथपत्र बोलीकर्ता को बोली बोलने से पूर्व प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
उपरोक्त नीलामी की सूचना माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की बेवसाईट “www.allahabadhighcourtin” व जनपद न्यायाधीश जालौन स्थान उरई की बेबसाईट ecourt.gov.in/jalaun पर भी उपलब्ध है।