
{“_id”:”6827a2d282a25912ae0b326e”,”slug”:”recovery-agents-broke-the-head-of-an-auto-driver-near-grp-police-station-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-556557-2025-05-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: जीआरपी थाने के पास रिकवरी एजेंटों ने ऑटो चालक का सिर फोड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। रात करीब एक बजे लोन की रिकवरी करने पहुंचे दो एजेंट ऑटो ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर दोनों एजेंटों ने चालक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। उसके चेहरे पर कई वार कर जख्मी कर दिया। वह पिटता रहा और आसपास खड़े टैक्सी चालक और अन्य लोग तमाशबीन बने रहे।
यह मामला नवाबाद थानाक्षेत्र का है। जीआरपी थाने के पास ऑटो चालक सवारियां बैठा रहा था, तभी दो युवक पहुंचे और उसकी टैक्सी ले जाने लगे। चालक ने टैक्सी ले जाते हुए देखा तो इसका विरोध किया। एक हमलावर ने चालक को पकड़ लिया तो दूसरे ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। बीच बचाव का प्रयास करने वालों को धमकाकर चुप करा दिया। उनसे बोला गया कि उक्त ऑटो चोरी का है और कागज उनके पास है। इसका वीडियो एक्स पर साझा किया गया। रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ ने मामले को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताया। नवाबाद थानाध्यक्ष संतोष अवस्थी ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। संवाद