Recruitment of Agniveers will be held in Lucknow from 10 to 19 January see complete schedule district wise

1 of 5

अग्निवीर भर्ती रैली।
– फोटो : अमर उजाला

यूपी की राजधानी लखनऊ में सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए छावनी के एएमसी स्टेडियम में 10 से 19 जनवरी तक रैली होगी। इसमें 13 जिलों के करीब 10 हजार वे अभ्यर्थी शामिल होंगे। ये अप्रैल में हुए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) को पास कर चुके हैं। रैली अग्निवीर जीडी, तकनीकी, कार्यालय सहायक और ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए हो रही है। अग्निवीर भर्ती की यह प्रदेश में पांचवीं रैली होगी।

सेना के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत ईमेल पर भेज दिए गए हैं। भर्ती रैली में औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।




Recruitment of Agniveers will be held in Lucknow from 10 to 19 January see complete schedule district wise

2 of 5

अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यास करते युवा।
– फोटो : अमर उजाला

पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी भर्ती

अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा सभी दस्तावेजों की मूल व एक सेट फोटोकॉपी लाना जरूरी होगा। अभ्यर्थियों को एएमसी सेंटर एवं कॉलेज स्टेडियम में मध्य रात्रि दो बजे रिपोर्ट करना होगा। सेना ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे दलालों के चक्कर में न पड़ें। न ही किसी अनुचित साधन का सहारा लें। भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। 

 


Recruitment of Agniveers will be held in Lucknow from 10 to 19 January see complete schedule district wise

3 of 5

अग्निवीर भर्ती: (फाइल)
– फोटो : संवाद

लखनऊ में भर्ती रैली का कार्यक्रम

सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए छावनी के एएमसी स्टेडियम में 10 से 19 जनवरी तक रैली होगी। इसमें अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग दिन का कार्यक्रम जारी किया गया है।

 


Recruitment of Agniveers will be held in Lucknow from 10 to 19 January see complete schedule district wise

4 of 5

अग्निवीर भर्ती (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

  • 10 जनवरी: कानपुर नगर के तहत कानपुर, घाटमपुर, नरवल व बिल्हौर तहसील के अभ्यर्थियों की जनरल ड्यूटी की रैली।
  • 11 जनवरी: फतेहपुर जिले के तहत बिंदकी, फतेहपुर, खागा तहसील। गोंडा जिले के तहत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तहसील अभ्यर्थियों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली।
  • 12 जनवरी: कन्नौज जिले के तहत छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा और हसेरन तहसील। हमीरपुर जिले के अंतर्गत हमीरपुर, राठ, सेराला और मोदहा तहसील के अभ्यर्थियों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली।
  • 13 जनवरी: लखनऊ के मलिहाबाद, बीकेटी, लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजिनी नगर तहसील। उन्नाव जिले के तहत सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ तहसील के अभ्यर्थियों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।
  • 14 जनवरी: कानपुर देहात जिले के तहत रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा और भोगनीपुर तहसील। महोबा जिले के तहत कुलपहाड़, चरखारी और महोबा तहसील के अभ्यर्थियों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली।


Recruitment of Agniveers will be held in Lucknow from 10 to 19 January see complete schedule district wise

5 of 5

अग्निवीर भर्ती रैली
– फोटो : अमर उजाला

  • 15 जनवरी: औरैया जिले के तहत बिधूना, औरैया, अजीतमल तहसील और बांदा जिले के तहत बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसील के अभ्यर्थियों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली।
  • 16 जनवरी: बाराबंकी जिले के तहत तहसील फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरौली गौसपुर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ और चित्रकूट जिले के तहत कर्वी, मऊ, मानिकपुर और राजापुर तहसील के अभ्यर्थियों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली।
  • 17 जनवरी: 13 जिलों के अभ्यर्थियों की अग्निवीर तकनीकी की रैली।
  • 18 जनवरी: सभी 13 जिलों के अभ्यर्थियों की अग्निवीर कार्यालय सहायक की रैली।
  • 19 जनवरी: सभी 13 जिलों के अभ्यर्थियों की अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 8वीं और 10वीं उत्तीर्ण) की रैली।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें