recruitment of roadways contract drivers will be done two days a week in Bareilly

डिपो में खड़ी रोडवेज की बसें
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चालकों की कमी दूर करने के लिए यूपी रोडवेज अब डिपो और बस स्टैंड स्तर पर भर्ती कैंपों का आयोजन करेगा। बरेली रीजन में रोडवेज को संविदा पर कम से कम 450 चालकों की जरूरत है। इनमें 125 चालकों की जल्द से जल्द भर्ती करने का दबाव है। संविदा पर भर्ती प्रक्रिया एक माह से चल रही है, लेकिन चालक नहीं मिल रहे। अब प्रत्येक डिपो पर सोमवार और शुक्रवार को चालकों की भर्ती की जाएगी।

रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया अब तक मुख्यालय स्तर पर ही पूरी होती थी। समय-समय पर चालकों की भर्ती न होने के कारण संख्या कम होती गई। इन दिनों पूरे प्रदेश में चालकों की कमी है। रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो को कम से कम 450 चालक चाहिए। चालकों की कमी के कारण लंबे रूटों की बसों पर भी दो के स्थान पर एक ही चालक को भेजा जा रहा है। 

Mobile Phone Blast: काफी देर से रील्स देख रहा था युवक, तेज धमाके के साथ फटा मोबाइल, हुआ ये हाल

चारों डिपो के बेड़ों में अब बमुश्किल 10-12 फीसदी ही पुरानी बसें हैं। रोडवेज के पास नई बसों का बेड़ा तैयार है, लेकिन चालक न होने के कारण सभी बसें नहीं दौड़ पा रहीं। चालकों की भर्ती के लिए मुख्यालय से डिपो स्तर पर सोमवार और शुक्रवार भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। इसके अलावा तहसील मुख्यालयों के बस अड्डों पर कैंप लगाने के आदेश भी दिए गए हैं। जिम्मेदारी संबंधित एआरएम को दी गई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *