सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर के दो वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों वीडियो पुराने हैं। इनमें फायरिंग करने और गोलियां लोड करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
{“_id”:”66e4651b5296ae97e60000f0″,”slug”:”reels-of-having-weapons-went-viral-on-social-media-in-sultanpur-2024-09-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ पिस्टल से फायरिंग व रिवाल्वर लोड करने का वीडियो, हो रहा वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

वायरल हुए वीडियो के दृश्य।
– फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। एक वीडियो में एक कमरे में बैठा युवक सामने रखी टेबल पर एक तमंचा रखे दिख रहा है। हाथ में रिवाल्वर लेकर टेबल पर रखी एक-एक गोलियां लोडकर वह रिवाल्वर घुमा-घुमा कर दिखा रहा है।
दूसरे वीडियो में एक जीप की अगली सीट पर एक युवक बैठा दिख रहा है। उसके हाथ में एक पिस्टल है जिसे चार्ज करके वह हवा में फायरिंग कर रहा है। जबकि उसके दोस्त सामने बैठकर पार्टी करते दिख रहे हैं। यह दोनों वीडियो कादीपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें – यूपी: सपा-बसपा गठबंधन टूटने की वजहों पर अब मायावती ने किया पलटवार, अखिलेश से पूछा आखिर ऐसा क्यों हुआ?
ये भी पढ़ें – सीएम योगी बोले: आने वाले पांच सालों में यूपी में खत्म हो जाएगी डॉक्टरों की कमी, पीपीपी मॉडल में बन रहे हैं मेडिकल कॉलेज
कादीपुर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों वीडियो पुराने हैं। हालांकि वीडियो की जांच कराई जा रही है। यह पता किया जा रहा है सोशल मीडिया पर यह वीडियो किसने वायरल किया है। आईपी एड्रेस से ट्रैस करने की कोशिश जारी है।