Regarding new education policy Minister Rajni Tiwari said If there is any change then it takes time

उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा है कि उच्च शिक्षा नीति-2020 में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए और समझाने के लिए टीमें लगी हुई हैं। विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति-2020 समझने में समय लग रहा है, लेकिन इसमें सबकुछ है। जब कोई नया काम या परिवर्तन होता है तो उसे समझने में समय लगता ही है। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा को रोजगार परक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में कई ऐसे मंडल जैसे सहारनपुर, विंध्याचल और आजमगढ़ जहां पर विश्वविद्यालय नहीं थे, लेकिन आज हैं। कहने से नहीं करने से काम होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *