loader


अवैध धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान का पूरा परिवार ही इस घिनौने खेल का हिस्सा है। पुलिस ने दिल्ली के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के दो बेटों अब्दुल्ला, अब्दुल रहीम और रोहतक की दलित युवती से जबरन निकाह करने वाले जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अपने जाल में युवतियों को फंसाते थे। धर्म परिवर्तन कराने के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इनसे संदिग्ध साहित्य बरामद हुए हैं। मास्टरमाइंड के मोबाइल का डाटा भी खंगाला जा रहा है।

अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी भी सामने आई थी। वह धर्मांतरण के लिए युवतियों को लेकर आने की बात कर रही थी। उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान के घर दोबारा दबिश दी थी मगर उसकी पत्नी नहीं मिली। वह लापता हो गई। अब उसकी तलाश की जा रही है। इसके लिए टीम को लगाया गया है।

 




Trending Videos

Rehman's wife used to call girls both sons  also involved in conspiracy big revelation in conversion case

अब्दुल रहमान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सदर क्षेत्र की दो सगी बहनों के अपहरण और धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। सभी 10 दिन की रिमांड पर लिए गए थे। इनमें गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा भी शामिल है। उससे पूछताछ में धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड दिल्ली के सलीमपुरी स्थित ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया था। वह मूलरूप से फिरोजाबाद के रजावली रामगढ़ का रहने वाला है। वह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कलीम सिद्दीकी का गिरोह संचालित कर रहा था।

 


Rehman's wife used to call girls both sons  also involved in conspiracy big revelation in conversion case

मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि अब्दुल रहमान के घर में रोहतक (हरियाणा) की युवती को बंधक बनाकर रखा गया था। उसे भी मुक्त कराया गया। उसके पुलिस ने बयान दर्ज किए। इसके बाद कोर्ट में बयान कराए गए। युवती का धर्मांतरण कराया गया। उसके बाद जुनैद ने निकाह किया था। राजस्थान के काजी ने निकाह पढ़ा था। उसके बयान के आधार पर दिल्ली के नार्थ ईस्ट स्थित दयालपुर निवासी जुनैद कुरैशी, अब्दुल रहमान के बेटों अब्दुल्ला और अब्दुल रहीम को आईएसबीटी, आगरा से गिरफ्तार किया गया।

 


Rehman's wife used to call girls both sons  also involved in conspiracy big revelation in conversion case

अब्दुल रहमान को कोर्ट में किया पेश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


 नेपाल, भूटान तक जाता था अब्दुल रहमान

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कार्टन में संदिग्ध साहित्य और मोबाइल बरामद किए हैं। ये इस्लाामिक साहित्य अब्दुल रहमान ही छपवाता था। वह जेल में बंद कलीम सिद्दीकी के गिरोह को संचालित कर रहा था। कश्मीर, नेपाल, भूटान, पश्चिमी बंगाल में धर्मांतरण के लिए प्रचार करता था। दोनों बेटे भी उसके लिए काम कर रहे थे। पकड़े गए तीनों आरोपी युवतियों को अपने जाल में फंसाया करते थे। युवतियों को घर में लाने के बाद धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जाता था। उसके मोबाइल में कई जानकारी हाथ लगी हैं। राजस्थान के काजी की तलाश में भी एक टीम गई है। पुलिस यह पता कर रही है कि अब्दुल रहमान और उसके बेटे किन लोगों के संपर्क में थे। उनके खातों में रुपये काैन भेज रहा था।

 


Rehman's wife used to call girls both sons  also involved in conspiracy big revelation in conversion case

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गवाह बनी युवती, हो गई घर वापसी

युवती ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। वह पुलिस की गवाह बन गई है। वह केस में अहम साबित होगी। उसने अपना दर्द बयां किया है। बयान में बताया कि कैसे जुनैद ने उसे फेसबुक पर दोस्ती करके फंसाया। वो पहले विवाहित था। इसके बावजूद उसे दोस्ती की। निकाह के लिए तैयार किया। इसके बाद तलाक भी दे दिया। अब्दुल रहमान के घर में छोड़ दिया। इससे वो बाहर नहीं आ सकी। उसे परिवार के लोग अपने साथ ले गए। वह परिवार के साथ ही रहना चाहती है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें