Relationship with beauty parlor operator on the pretext of marriage

युवती
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


एक कपड़ा व्यापारी के बेटे पर ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने और गहने हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 8 अप्रैल को आरोपी युवक के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोप है दो साल पहले एक कपड़ा व्यापारी के बेटे से उसकी मुलाकात हुई। पहले दोनों में मित्रता हुई। देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक का कहना था कि वह उससे शादी करेगा। शादी का झांसा देकर वह दो साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस दौरान युवक ने होटल खोलने के लिए उससे लाखों रुपये कीमत के जेवरात भी ले लिए, लेकिन अब युवक के दिल्ली निवासी युवती से प्रेम संबंध हो गए हैं, इसलिए अब वह उसके साथ रहता है। 

युवती ने आरोप लगाया कि युवक अब उस से शादी न करके दिल्ली वाली युवती के साथ शादी करने की बात कहता है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक उससे उधार लिए गए पैसे और गहने भी वापस नहीं कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में कोतवाली सदर पुलिस से शिकायत की तो उसकी कोई सुनवाई नहीं की। 

युवती ने पुलिस व एक भाजपा नेता पर आरोप लगाया है कि वह उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *