संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 18 Aug 2024 12:05 AM IST

Relief: Garbage disposal plant will start soon

Trending Videos



कासगंज। शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए अहरौली क्षेत्र में लगाए गए एमआरएफ प्लांट का संचालन अब शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। विद्युत निगम ने एमआरएफ प्लांट के लिए विद्युत कनेक्शन स्वीकृत कर विद्युत लाइन खींचकर ट्रांसफार्मर और मीटर स्थापित कर दिया है। अब कूड़े का निस्तारण होने से जहां तहां कूड़ा नहीं डाला जाएगा। एमआएफ प्लांट के माध्यम से कूड़ा अलग अलग करके निस्तारित होगा।नगर पालिका परिषद के द्वारा शहर के अहरौली इलाके में एमआरएफ प्लांट की स्थापना की थी। करीब दो वर्ष पूर्व एमआरएफ प्लांट स्थापित हुआ, लेकिन विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया अधर में लटकी थी। डीएम मेधा रूपम ने इस समस्या को संज्ञान में लिया और उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को प्राथमिकता से इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए। विद्युत निगम ने प्राथमिकता से कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी की। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गंगवार ने बताया कि एमआरएफ प्लांट पर कनेक्शन स्वीकृत कर विद्युत लाइन डाली गई है और ट्रांसफार्मर और मीटर स्थापित कर दिया गया है। एमआरएफ प्लांट का संचालन होने पर शहर को कूड़े की समस्या से निजात मिल सकेगी।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें