संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 05 Aug 2024 05:56 AM IST

Religious conversion was being done under the guise of prayer meeting pastor arrested in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के बहेड़ी कस्बे के मोहल्ला सिंह गौटिया में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने सूचना दी तो पुलिस कथित पादरी को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Trending Videos

रविवार सुबह लोगों को सूचना मिली कि एक घर में ईसाई मिशनरी की ओर से धर्मांतरण कराया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर के अंदर कई लोग दिखे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उस दौरान ईसाई धर्म की प्रार्थना चल रही थी। लोगों के हाथ में ईसाई धर्म से जुड़ा साहित्य भी था।

ऐसे किया जा रहा था ब्रेनवॉश 

पुलिस के पीछे-पीछे विश्व हिंदू परिषद के विपिन गंगवार, सोनू मोदी सहित कई अन्य लोग पहुंच गए। वहां रामचरित मानस के साथ बाइबिल भी रखी थी। दोनों की तुलना कर लोगों को मानसिक तौर पर धर्मांतरण के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें