कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड के छह आरोपियों की रिमांड शनिवार को कोर्ट ने फिर से पुलिस की मांग पर बढ़ा दी है। अब आरोपी 30 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे।

Trending Videos

बता दें कि तीन सितंबर को मोहिनी तोमर की हत्या हो गई थी। इसमें पति ब्रजतेंद्र तोमर ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से पांच आरोपी मुस्तफा कामिल, हैदर मुस्तफा, असद मुस्तफा, केशव मिश्रा और मुनाजिर रफी अधिवक्ता था। जबकि छठवां आरोपी सलमान विधि छात्र था। पुलिस ने इन्हें एफआईआर दर्ज हाेने के बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बाद में विवेचना के दौरान दो अन्य आरोपी बॉबी और रेनू भी गिरफ्तार किए गए। तभी से पुलिस इनकी लगातार रिमांड ले रही है। शनिवार को इनमें से पूर्व में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों की रिमांड खत्म होने की स्थिति में पुलिस ने रिमांड बढ़वाए जाने की अपील की। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आरोपी पांच अधिवक्ता व एक विधि छात्र की न्यायालय में पेशी हुई। इसके बाद न्यायालय ने सभी छह आरोपियों की रिमांड 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों की रिमांड 30 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है।

दो आरोपी चल रहे हैं फरार

इस मामले में दो अन्य आरोपी सुनील फौजी और रजत अभी फरार चल रहे हैं। इन पर पुलिस 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *