
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाइट चौराहे पर जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में एक बिलाटी निवासी रिंकू राजपूत पर पहले भी जुलूस निकालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस उसे कल से तलाश रही है लेकिन, उसका पता नहीं चला है।
बता दें, कोलकाता एवं स्थानीय दुष्कर्म की घटनाओं से नाराज लोगों ने शनिवार को इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन किया था। नाराज युवकों ने चौराहे पर जाम लगा दिया था। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह वहां से युवकों को खदेड़ा। रविवार को इलाइट चौकी प्रभारी शिवजीत सिंह की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने बिलाटी निवासी रिंकू राजपूत, मतान निवासी अभि अहिरवार, खोड़न निवासी विवेक यादव, अमन शर्मा समेत 20 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक चक्का जाम में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
