Report filed against 21 people including relatives of Uttarakhand minister in Bareilly

जोगी नवादा में हुई थी घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के जोगी नवादा की चावल मंडी में ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पीड़ित पक्ष की महिला वकील ने उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदारों समेत 11 लोगों को नामजद करते हुए करीब 21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक कोई नामजद हाथ नहीं लगा है। कुछ संदिग्ध जरूर बैठाए गए हैं।

Trending Videos

रविवार रात चावल मंडी में अधिवक्ता रीना सिंह के पति व ससुरालवालों को घेरकर फायरिंग की गई थी। इसमें वकील के देवर प्रेमपाल राठौर को पेट में गोली लगी है। पति समेत दो और लोगों के गोली लगी और एक जेठ का पैर टूट गया। मामले में रीना सिंह ने 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इनमें सौरभ राठौर, टिंकू राठौर, रजत राठौर, शिवम राठौर, आकाश राठौर, विशाल, हिमालय राठौर, अमित राठौर, लालू पटेल, अभिषेक, गोपाल मिश्रा को नामजद किया गया है, जबकि करीब 10 अज्ञात लोगों का भी जिक्र किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *