republic day 2024 india IG Range Deepak Kumar gets Meritorious Service Medal from Government of India

गणतंत्र दिवस 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में गणतंत्र दिवस पर आईजी रेंज दीपक कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार की ओर से सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। पुलिस महानिदेशक का गोल्ड प्रशंसा चिह्न आगरा कमिश्नरेट के डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार और प्रशस्ति पत्र डीसीपी नगर जोन सूरज राय को मिला है। आगरा कमिश्नरेट में 18 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा चिह्न और सिल्वर पदक मिला है। सभी को शुक्रवार को यह सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

मूलत: बिहार के बेगूसराय निवासी दीपक कुमार वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की डिग्री ली। वाराणसी और गाजियाबाद में एएसपी रहे। बागपत, सोनभद्र, प्रतापगढ़, रायबरेली, सीतापुर, मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और अयोध्या में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे। आगरा से पहले अयोध्या, बांदा और अलीगढ़ में डीआईजी/आईजी रह चुके हैं।

इनको भी मिले पदक

एसआई राम नरायन कुरील, मुख्य आरक्षी जसवंत सिंह, चालक श्याम सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा शौर्य के आधार पर सिल्वर चिह्न एसआई रतिभान सिंह, एसआई राकेश, एसआई ज्ञानेंद्र सिंह, एसआई गौरव कुमार, एसआई नीरज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष शाक्य, पुलिस आयुक्त की एसओजी टीम के मुख्य आरक्षी औसान सिंह, मुख्य आरक्षी रोहित यादव, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार (स्थानांतरित), आरक्षी चालक अवधेश कुमार, आरक्षी विजय पाल, कुलदीप शर्मा, आमिर खान और राजीव पाराशर को मिला है।

जेल अधीक्षक, जेलर सहित 6 को भी मिले

जेल अधिकारियों को भी पुलिस महानिदेशक की ओर से पदक और प्रशंसा पत्र मिले। जिला कारागार के अधीक्षक हरिओम शर्मा को प्रशंसा पत्र दिया गया। इसके अलावा प्रधान सहायक फिरोज आलम, हेड जेल वार्डर को रजत, चालक नूर मोहम्मद को गोल्ड, जेल वार्डर महेश सिंह को हीरक, प्रवेश कुमार को हीरक पदक मिला है। उनके अलावा जेलर नागेश सिंह को राज्यपाल का विशिष्ट सेवा पदक मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *