संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:24 AM IST
{“_id”:”6714469ecfb304dd68025404″,”slug”:”rescued-animals-will-be-monitored-through-cameras-lucknow-news-c-13-1-lko1103-921020-2024-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: रेस्क्यू कर लाए गए जानवरों की कैमरों से होगी निगरानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:24 AM IST

लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) के जीव-जंतुओं, विशेषकर रेस्क्यू कर लाए गए जानवरों की विशेष निगरानी होगी। इसके लिए परिसर के 24 बाड़ों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि परिसर के बाड़ों में रह रहे जानवरों पर पत्थर व प्लास्टिक फेंकने के मामले आते हैं। दर्शकों की हरकतों पर ध्यान देने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। वर्तमान में चिड़ियाघर में एक हजार जानवर हैं।