आरडीए अध्यक्ष ने कहा जरूरत पड़ेगी तो अतिरिक्त समय में करेंगे उपचार

Trending Videos

झांसी। रेजिडेंट डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार शाम बेमियादी हड़ताल खत्म कर दी है। शुक्रवार से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी व वार्डों में रोगियों का समुचित उपचार होगा। हड़ताल से स्थगित करीब 360 ऑपरेशन होंगे।

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे हड़ताली डॉक्टरों ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जैसे ही सुप्रीम कोर्ट में कोलकता में महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या की सुनवाई शुरू हुई, हड़ताली डॉक्टर अपडेट लेते रहे। दोपहर तीन बजे रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन की केंद्रीय इकाई का फैसला आने के बाद कदम उठाया जाएगा। उन्होंने शाम को बताया कि एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली है।

शुक्रवार से सभी ओपीडी और वार्ड में रोगियों का उपचार करेंगे। एक्सरे- अल्ट्रासाउंड, कलर डॉपलर और सीटी आदि जांचें शुरू होंगी। डॉ. नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि हड़ताल पर रहे सभी डॉक्टर जरूरत पड़ेगी तो अतिरिक्त समय भी अपनी सेवाएं देंगे ताकि हर रोगी को समुचित उपचार मिल सके।

:::

नहीं कटेगा किसी का भी मानदेय

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हड़ताल पर रहे किसी भी डॉक्टर का मानदेय नहीं काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि पता चला है कि कुछ विभागाध्यक्षों ने हिदायत दी थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अमल नहीं होगा। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *