संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:23 AM IST

अमांपुर। बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में मंगलवार को आरएसएस ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। इस दौरान भारत को पुन: अखंड भारत राष्ट्र बनाने हेतु तन मन धन से संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक कुलदीप ने अखंड भारत के 5 हजार वर्षों के इतिहास को दोहराते हुए कालखंड में विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा भारतवर्ष पर होने वाले आक्रमणों व उन विदेशी आक्रमण से भारत की संस्कृति व परंपराओं पर पड़ने वाले कुठाराघातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी स्वयंसेवकों को भारत को अखंड करने में आहुति देने की शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी एवं संचालन पुष्पेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान राकेश पाराशर, आदित्य नंदन, उमाशंकर साहू, शिवांशू अग्रवाल, गौरव गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, विजयप्रकाश गुप्ता, अंशुल वर्मा आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
