अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:19 AM IST
सेवानिवृत शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि गुलजारी लाल ने दो शादियां की थीं। पेंशन एवं जमीन को लेकर दोनों पत्नियों में विवाद है चल रहा।
{“_id”:”671ec383fa86b9480304fed4″,”slug”:”retired-teacher-dies-under-suspicious-circumstances-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101198-2024-10-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh News: सेवानिवृत्त शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:19 AM IST

मृतक गुलजारी लाल
– फोटो : फाइल फोटो
थाना छर्रा के गांव बरौली में एक सेवानिवृत्त शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पहली पत्नी के दामाद ने दूसरी पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
71 वर्षीय गुलजारी लाल सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनकी दो शादी हुई थीं। वर्तमान में वह दूसरी पत्नी राजकुमारी के पास रह रहे थे। परिजनों ने बताया है कि 27 अक्तूबर की सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें जेएन मेडिकल उपचार कराने के लिए ले गए। ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को वह गांव ले आए।
अंतिम संस्कार के लिए परिजन तैयारी कर रहे थे। इस बीच पहली पत्नी हरदेवी व उसके दामाद वहां पहुंच गए। पुत्री कौशल्या का कहना है कि यहां राकुमारी के मायके वालों ने उनसे मारपीट की है। हरदेवी ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में चर्चा है कि गुलजारी लाल ने दो शादियां की थीं। पेंशन एवं जमीन को लेकर दोनों पत्नियों में विवाद है चल रहा।