बकेवर। बैंक मैनेजर की सतर्कता से रिटायर्ड शिक्षक के साथ होने वाली पौने तीन लाख रुपये साइबर ठगी बच गई। बकेवर जनता विद्यालय इंटर कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक रामसेवक वर्मा निवासी शास्त्री नगर बकेवर को मुंबई से खुद को बीमा लोकपाल अधिकारी बताने वाली महिला ने फोन किया।

Trending Videos

रिटायर्ड शिक्षक के एक निजी कंपनी में जमा रुपयों को निकालने के एवज में उनसे रुपये ट्रांसफर को कई बार फोन किया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे रामसेवक वर्मा कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक बकेवर शाखा पहुंचे। अपने खाते से पौने तीन लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से एक खाते में भेजने लगे।

शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार चौहान को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने जांच करने पर पता चला कि रकम मुंबई के किसी अन्य खाते में जा रही है। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरटीजीएस का लेन-देन रुकवाया। इससे रिटायर्ड शिक्षक के साथ करीब 2 लाख 75 हजार रुपये का फ्रॉड होने से बच गया। शिक्षक ने बैंक प्रबंधक का आभार जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *