Retired Urdu translator from SP Rural office committed suicide


loader



Trending Videos

झांसी। एसपी देहात कार्यालय से सेवानिवृत्त उर्दू अनुवादक ने शुक्रवार रात पुलिया नंबर नौ से गुजर रही ट्रेन से सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी और प्रेमनगर थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद की वजह से करीब पौन घंटे तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।

अंत में प्रेमनगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि एसपी देहात कार्यालय के उर्दू अनुवादक के पद से नईम मंसूर तीन माह पहले सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों का कहना है कि वह अपनी बीमारियों की वजह से काफी परेशान रहते थे। शुक्रवार शाम को वह घर से घूमने की बात कहकर निकले थे, मगर काफी देर तक घर नहीं लौटे। दूसरी तरफ उन्होंने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जीआरपी मौके पर पहुंची और घटनास्थल प्रेमनगर थाने का बताकर सूचना दी। मौके पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस और जीआरपी के बीच सीमा का विवाद चलता रहा। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें