returning home after visiting Kaila Devi tragic accident took away their lives three died

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा से कैला देवी मंदिर में दर्शन कर बाइक से लाैट रहे पीवीसी फैक्टरी के मजदूर सहित तीन लोगों की रविवार रात को धाैलपुर में वाहन की टक्कर से माैत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर घायल है। मृतक हरदोई के रहने वाले थे। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। जिस वाहन से हादसा हुआ, पुलिस उसका पता नहीं कर सकी है।

हरदोई के थाना मलनावा स्थित गांव मठफुरिया निवासी अंकित कुशवाह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बड़े भाई अजय उर्फ छोटू (26) आगरा में रहने वाले रिश्तेदार हरिराम के पास आए थे। रविवार सुबह अजय, हरिराम, अनीश और रामनिवास बाइक से कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। रात में वापस आ रहे थे।

ये भी पढ़ें –  UP: NH-34 पर हुआ बड़ा हादसा, बरातियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 घायल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *