{“_id”:”6765a4dbe76424a8c2044fbc”,”slug”:”revelation-of-robbery-from-pradhan-husband-2024-12-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रधान के पति से लूटपाट का खुलासा: तीन बदमाश गिरफ्ता, लूटी कार व अन्य सामान बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पकड़े गए आरोपी और लूट में बरामद कार – फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ की थाना बरला पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने 12 दिसंबर की रात रामघाट रोड स्थित तालसपुर के पास ग्राम प्रधान के पति से हुई मारपीट और लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई कार व अन्य सामान बरामद कर लिया है।
Trending Videos
पुलिस ने अनुसार रहमापुर पुलिया के पास से कुश चौधरी निवासी दतावली थाना बरला, आदिल व शादाब निवासी जीवनगढ़ गली नंबर एक थाना क्वार्सी को लूटी गई कार होंडा डब्लूआरवी कार, एक मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, एक तमंचा-कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर दर्ज मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। मुख्य आरोपी कुश चौधरी पर विभिन्न थानों में गैंगस्टर समेत कुल 14 मुकदमे, आदिल पर 20 मुकदमे व शादाब पर एक मुकदमा दर्ज हैं।
एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि थाना दादों क्षेत्र के गांव अटा निवासी मनोज यादव गांव की प्रधान मिथलेश देवी के पति हैं। मनोज यादव का थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के एटा-क्वार्सी रोड पर देवी नगला की बृज विहार काॅलोनी में भी एक आवास है। मनोज घटना की रात करीब साढ़े दस बजे अपनी डब्ल्यूआरवी कार से गांव जा रहे थे। तभी बदमाशों ने पीछा कर उनको कब्जे में लेकर मारपीट करते हुए कार, मोबाइल फोन, 1100 रुपये की नकदी, एटीएम डेबिट कार्ड आदि लूट लिया। बदमाश कार को बरला मोड़ की ओर ले जा रहे थे, तभी मनोज चलती कार से खिड़की खोलकर कूद गए थे। बदमाशों ने उनके डेबिट कार्ड से 40 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया था।
एसपी देहात ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी बरला जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष बरला रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान घटनास्थल से बरला तक करीब 60 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। जिसमें बदमाशों के चेहरे कैद हुए। इनकी पहचान हुई और उसके बाद धरपकड़ हुई।