www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

जनपद जालौन जिला अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार उरई में आयोजित हुई

(उरईजालौन) उरई ; जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति D.C.C./D.L.R.C .की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एनआर एलएम, स्वयं सहायता समूह, स्वनिधि योजना, मत्स्य, पशुपालन आदि गहन समीक्षा कर जिलाधिकारी ने बैंकर्स व संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए विकास परक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी आवेदन लंबित न रहे बैंक संबंधित विभागों के साथ आपस में वार्ता कर आवेदनों को त्वरित गति से निस्तारण करें साथ ही प्राप्त आवेदनों को समयबद्धता के साथ व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निस्तारण करेंगे। उन्होंने समस्त बैंक को निर्देशित किया कि जनपद के ऋण जमा अनुपात को राष्ट्रीय औसत 60 प्रतिशत तक प्रगति लाएं। उन्होंने पशुपालन एवं मत्स्य पालन की प्रगति खराब होने पर फटकार लगाते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी विशेष रूप से रुचि के साथ लाभार्थियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें, साथ ही बैंकों में लंबित आवेदनों को निस्तारण कर प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करें, लापरवाही की स्थिति में कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने समस्त बैंक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लंबित पत्रावलियों पर कड़ी फटकार लगाई साथ ही निर्देशित किया कि एक माह के अंदर समस्त लंबित पत्र वालियों का निराकरण कर बैंक प्रगति बढ़ाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री Formalization of Micro Food Processing Enterprises को सभी बैंकों को प्रचार प्रसार करने के लिए एवं इस योजना के तहत लाभार्थियों को सम्मानित भी करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कर आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस दौरान संभाव्यतायुक्त ऋण योजना पुस्तिका 2024-25 का विमोचन कराया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, अग्रणी जिला प्रबंधक संदीप सिन्हा आदि सिहित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *