बरेली में दो महीने पहले हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की हत्या करने के आरोपी नैतिक सोनकर पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सितंबर में शहर के खुर्रम गौटिया में विशारतगंज के वार्ड सात निवासी हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की मामूली विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरव के पिता छोटेलाल ने बारादरी थाने में आठ नामजद और अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें सात आरोपी जेल जा चुके हैं। इस मामले में नामजद खुर्रम गौटिया निवासी नैतिक सोनकर उर्फ काले सोनकर वांछित चल रहा है। 

पुलिस ने नैतिक की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह हाथ नहीं आया। अब एसएसपी अनुराग आर्य ने उस पर इनाम घोषित किया है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक, नैतिक सोनकर को पकड़वाने वाले को इनाम की राशि दी जाएगी और वह चाहेगा तो उसका नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: छेड़खानी के आरोपी रेलकर्मी ने थाने में इंस्पेक्टर पर किया हमला, वर्दी फाड़ी; रिपोर्ट दर्ज

यह है पूरा मामला 

हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष बिशारतगंज के वार्ड नंबर सात निवासी गौरव गोस्वामी की 11 सितंबर की रात ईसाइयों की पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरव के पिता जगदीश ने खुर्रम गौंटिया निवासी अनस उर्फ मुलायम, नैतिक सोनकर, बिहारी उर्फ निशांत सोनकर, राजा उर्फ कपिल, अभय, शेखर, सगीर और नवादा शेखान निवासी चंदन के खिलाफ बारादरी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें