फोटो…
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में गणेश उत्सव के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह पत्रकार भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एमएलसी रमा निरंजन के मुख्य आतिथ्य एवं संस्थान रहीं। धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता रवीश त्रिपाठी ने की।
मेहंदी प्रतियोगिता में रिजुल श्रीवास ने प्रथम, कामनी कुशवाहा एवं प्रज्ञा सैनिया ने द्वितीय, पूनम कुश्वाहा एवं दीक्षा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका दीक्षित ने पहला, निशा शाक्या एवं हेमलता कुशवाहा ने दूसरा, पूजा रायकवार ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में नेहा कुशवाहा ने पहला, सीमा शर्मा ने दूसरा, संगीता खरे तीसरा स्थान पाया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कल्पना सोनी प्रथम, काजल कुशवाहा द्वितीय एवं तनु श्रीवास्तव तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन अंकुर अग्रवाल ने किया। आभार विवेक गोस्वामी ने व्यक्त किया।